अज्ञात बंदूकधारियों ने पुलिस अधिकारी को गोली मारी, मौत

punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2017 - 03:55 PM (IST)

श्रीनगर: अज्ञात बंदूकधारियों ने कश्मीर में पुलिस अधिकारी को गोली मारकर घायल कर दिया। मामला दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के बस अड्डे का है। बंदूकधारियों ने एएसआई को गोली मारकर घायल कर दिया। एएसआई को अस्पताल ले जाया गया है पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एएसआई की पहचान अब्दुल रशीद के रूप में हुई है। वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एएसआई ने अस्पताल में अपने घावों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया।
 
पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News