रुहानी शक्तियों के चक्कर में कलयुगी  पोते ने दादा और दादी को मौत के घाट उतारा

punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2019 - 07:20 PM (IST)

कठुआ (गुरप्रीत/महाजन) : रुहानी शक्तियों के चक्कर में शहर के वार्ड नं.-1 में एक कलयुगी पोते ने दादा और दादी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को बीती देर रात को अंजाम देने के बाद आरोपी पोता साहिल फरार हो गया। जिसे बाद मेें पुलिस ने शहर के वार्ड नं.-7 से दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को अस्पताल पहुंचाकर उनका पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया। मृतकों की पहचान वृद्ध चंद कुमार और वृृद्धा की पहचान संयोगिता के रूप में हुई है।

PunjabKesari

 
जानकारी के अनुसार आरोपी साहिल हिमाचल प्रदेश में कारपेंटर का काम करता है। पिछले कुछ दिनों से वे घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि गत देर शाम को वह अपने घर में रुहानी शक्तियों जैसा अजीव सा व्यवहार कर रहा था जिसे देखने के बाद उसके माता पिता घर छोड़ अन्य किसी परिजन के घर चले गए। जिसके बाद घर में मौजूद साहिल ने अपने दादा और दादी पर लोहे की छड़ों से वार करते हुए उन्हें मौत के घाट उतार दिया। आपको बता दें कि यह लोहे की छड़े देवी देवताओं के मंदिर में मिलती हैं। जबकि मृतकों के घर के पास ही बने एक मंदिर में यह छड़े रखी गई थी। शनिवार सुबह परिजनों ने इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी।

 

जानकारी के बाद पुलिस प्रमुख श्रीधर पाटिल ने भी मौके पर पहुंचकर क्राइम सीन को देखा। एफ.एस.एल. की टीम ने जांच पड़ताल करते हुए जरूरी सुबूत जुटाए। पुलिस ने बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। जिला पुलिस प्रमुख ने इसी मामले पर आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है और उसके विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी कुछ भी फिलहाल सही ढंग से बता नहीं रहा है। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी को पकडऩे के बाद सुबह से ही अलग अलग टीमों को लगाया गया था। 
----- -- 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News