अर्थव्यवस्था को ‘अनर्थव्यवस्था' में परिवर्तित कर रही है सरकार की नीतियां: कांग्रेस

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2020 - 12:40 AM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था अब ‘अनर्थव्यवस्था' में परिवर्तित हो रही है।
PunjabKesari
पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से कहा, ‘‘ भाजपा सरकार ने पांच हजार अरब डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के वादे को भी जुमला साबित कर दिया है। भारत की जीडीपी में गिरावट लगातार जारी है। भाजपा सरकार की नीतियां अर्थव्यवस्था को अनर्थव्यवस्था में परिवर्तित कर रही हैं।'' 

उसने दावा किया, ‘‘नोटबंदी से लॉकडाउन तक ग्रामीण भारत ही भाजपा सरकार की नासमझ नीतियों का शिकार बना और इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा। आज ग्रामीण भारत अपने अस्तित्व के लिए जूझ रहा है।'' कांग्रेस ने यह आरोप भी लगाया, ‘‘भाजपा सरकार कोरोना की दस्तक के समय तो चेती नहीं, फिर आनन-फानन में बिना किसी योजना के पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया। अनियोजित लॉकडाउन का परिणाम- 78 प्रतिशत ग्रामीण भारतीयों को काम के लिए तरसते देखा गया।'' 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News