दिल्ली सरकार ने महंगाई भत्ता बढाया, श्रमिकों के न्यूनतम पारिश्रमिक में बढोत्तरी
punjabkesari.in Tuesday, Apr 05, 2016 - 12:42 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने वस्तुओं और सेवाओं के दाम में बढोत्तरी को देखते हुए महंगाई भत्ते में इजाफा किया है। सुरक्षा गार्ड, सहायक जैसे अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 9178 रूपए प्रति माह से बढ़कर 9568 रूपए हो जाएगा।
इसके अनुसार यह 368 रूपए प्रति दिन होगा। वेल्डर जैसे अद्र्धकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 10140 रूपए प्रति माह होगा जो 407 रूपए प्रति दिन होगा। चालक जैसे कुशल श्रमिकों को अब 11622 रूपए प्रति माह मिलेंगे।