देश की पहली महिला विधायक थीं मुथुलक्ष्मी रेड्ड, गूगल ने डूडल बनाकर किया याद

punjabkesari.in Tuesday, Jul 30, 2019 - 09:57 AM (IST)

नई दिल्ली: गूगल ने मंगलवार को देश की शिक्षाविद, विधायक, सर्जन और समाज सुधारक रहीं डॉक्टर मुथुलक्ष्मी रेड्डी की जयंती पर उनका डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी है। डॉक्टर रेड्डी की आज 133वीं जयंती है। डॉ. रेड्डी एक शिक्षक, सर्जन और समाज सुधारक थीं। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सुधार में लगाया। उन्हें देश की पहली महिला विधायक होने का गौरव प्राप्त है। डॉ. रेड्डी को सामाजिक असमानता, लिंग आधारित असमानता और लोगों को पर्याप्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के प्रयासों के लिए भी जाना जाता हैं। वह तमिलनाडु के सरकारी अस्पताल में सर्जन के रूप में काम करने वाली पहली महिला भी रही थीं।
PunjabKesari
तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को घोषणा की थी कि वह हर साल 30 जुलाई को ‘हॉस्पिटल डे' के तौर पर मनाएगी। डॉ. रेड्डी का जन्म 1886 में तमिलनाडु के पुडुक्कोट्टाई में हुआ था। वह 1912 में देश की पहली महिला डॉक्टरों बनी और मद्रास के सरकारी मातृत्व अस्पताल में पहली महिला सर्जन बनी। उन्होंने 1918 में महिला इंडियन एसोसिएशन की सह-स्थापना की और मद्रास विधान परिषद की पहली महिला सदस्य (और उपाध्यक्ष) के साथ साथ पहली महिला विधायक बनाया।

उन्होंने लड़कियों की शादी रोकने के लिए नियम बनाए और अनैतिक तस्करी नियंत्रण अधिनियम और देवदासी प्रथा उन्मूलन विधेयक पारित करने के लिए परिषद से आग्रह किया। अपने महान योगदान के चलते मुथुलक्ष्मी को 1956 में पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 22 जुलाई 1968 को चेन्नई में उनका निधन हो गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News