खुशखबरी! अगले साल कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? 2026 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Friday, Oct 10, 2025 - 01:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत में कर्मचारियों की सैलरी 2026 में कितनी बढ़ेगी, इसका खुलासा AON की सालाना सैलरी ग्रोथ और टर्नओवर सर्वे 2025-26 में किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल कर्मचारियों को औसतन 9% सैलरी ग्रोथ मिल सकती है, जो 2025 के 8.9% से थोड़ा ज्यादा है।

सबसे ज्यादा वेतन ग्रोथ किन सेक्टर्स में?
रियल एस्टेट/इंफ्रास्ट्रक्चर: 10.9%
➤ गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (NBFC): 10%
➤ टेक्नोलॉजी और सर्विस सेक्टर: 6.8% (सबसे कम)
➤ टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म और उत्पाद सेक्टर: 9.4%


वैश्विक क्षमता केंद्र (GCC): 9.5%
इसके अलावा, ऑटोमोटिव/वाहन निर्माण, इंजीनियरिंग डिजाइन सेवाएं, खुदरा और जीवन विज्ञान जैसे क्षेत्र में भी 2026 में वेतन वृद्धि बाकी सेक्टर्स की तुलना में थोड़ा अधिक रहने की संभावना है।

भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत घरेलू मांग, निवेश और नीतिगत उपायों की वजह से लचीली बनी हुई है। इसका सीधा फायदा कर्मचारियों की सैलरी ग्रोथ और स्थिर रोजगार में देखा जा सकता है।

नौकरी छोड़ने वालों की संख्या में गिरावट
AON के पार्टनर रूपांक चौधरी ने बताया कि भारत में नौकरी छोड़ने की दर लगातार घट रही है।
➤ 2023: 18.7%
➤ 2024: 17.7%
➤ 2025: 17.1%

इसका मतलब है कि कंपनियों में कर्मचारियों की स्थिरता और संतुष्टि बढ़ रही है, और वे लंबे समय तक संगठनों में रहकर ग्रोथ पा रहे हैं।


कंपनियों का निवेश और वर्कफोर्स विकास
रिपोर्ट में 1,060 से अधिक कंपनियों और 45 उद्योगों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। जैसे-जैसे वर्कफोर्स व्यवस्थित होता है, कंपनियां नए स्किल और विकास प्रोग्राम में निवेश कर रही हैं। इससे लचीली प्रतिभा पाइपलाइन तैयार होती है और भविष्य की व्यावसायिक जरूरतों के लिए तैयारी सुनिश्चित होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News