माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होगी यह सेवा, अब दर्शन करने होंगे आसान

punjabkesari.in Monday, May 20, 2024 - 11:33 AM (IST)

नेशनल डेस्क: Vaishno Devi, जहां हर साल देश के कोने-कोने से करोड़ों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए जाते हैं। वैष्णो देवी माता के मंदिर तक जाने के लिए लगभग 12 से 14 किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ता है, जिसे श्रद्धालु माता रानी का नाम जपते हुए पूरा करते हैं। लेकिन अब माता वैष्णो देवी के दर्शन करना और भी आसान होने वाला है। इसके लिए सरकार द्वारा जम्मू से Helicopter सुविधा सहित आधुनिक परिवहन सेवाएं मिलने जा रही हैं। जम्मू से मुख्य मंदिर तक हेलिकॉप्टर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा, बोर्ड कटरा से सांझी छत तक रोपवे सेवा शुरू करने की योजना बना रहा है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के CEO अंशुल अग्रवाल ने पवित्र स्थल पर चल रही परिवहन परियोजनाओं के बारे में जानकारी साझा की।

'रजिस्ट्रेशन काउंटरों में वृद्धि'
अंशुल अग्रवाल ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होती है, जिसे देखते हुए श्राइन बोर्ड द्वारा कई व्यापक इंतजाम किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि अगले दो ढाई महीनों के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर्स में इजाफा किया गया है ताकि यात्रियों को 20 से 25 मिनट के समय में RFID कार्ड मुहैया कराए जा सकें जो यात्रा मार्ग को सुनिश्चित करते हैं।  

'ट्रांसपोर्ट के विविध साधन'
CEO अंशुल अग्रवाल ने कहा कि पिलग्रिम्स के लिए ट्रांसपोर्ट के विविध साधन हैं जो श्राइन बोर्ड की तरफ से उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें हेली सेवाएं, बैट्री कार सेवाएं और भैरों तक पहुंचने के लिए रोप-वे सेवा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यात्री इन सभी सेवाओं को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।  उन्होंने बताया कि इन सभी सेवाओं को यात्री ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड का ऑनलाइन सर्विसेज पर काफी फोकस है। 

सीधे जम्मू से भवन तक की हेली सेवा होगी शुरू
हेली सर्विसेज को लेकर श्राइन बोर्ड के CEO ने कहा कि पिछले बीस-बाइस साल से काफी लोगों को इसका फायदा रहा है, स्पेशली वरिष्ठ लोगों को और फिजिकल अनफिट को। उन्होंने बताया कि हेली सेवाओं को एक कदम और आगे बढ़ाकर अब सीधे जम्मू से लेकर भवन तक के लिए हेली सर्विस की शुरूआत की जाएगी। इसके लिए हेली ऑपरेटर्स ने अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया है। उन्होंने बताया कि हमारी कोशिश है कि अगले एक महीने जम्मू से भवन तक की हेली सुविधा यात्रियों को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बताया कि अभी कटरा से सांझी छत तक तकरीबन हजार लोग हर रोज इस सेवा का लाभ ले रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News