FD Interest Rates 2026: बुजुर्गों के लिए खुशखबरी ! इन बैंकों ने बढ़ाया FD पर ब्याज, अब मिलेगा इतना रिटर्न

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 04:38 PM (IST)

FD Rates Change: शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे लोगों के लिए मार्च 2026 राहत भरी खबरें लेकर आया है। देश के कई बड़े और स्मॉल फाइनेंस बैंकों ने अपनी FD की ब्याज दरों में इजाफा किया है। खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह समय निवेश के लिहाज से बेहद आकर्षक हो गया है, क्योंकि कुछ बैंक अब उन्हें 8% से भी अधिक का सालाना रिटर्न दे रहे हैं। जानते हैं कि कौन- कौन से बैंकों द्वारा ब्याज दर को बढ़ाया गया है-

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक: सबसे अधिक मुनाफा चाहने वाले निवेशकों के लिए यह बैंक पहली पसंद बन सकता है। 6 मार्च 2026 से प्रभावी नई दरों के अनुसार, 5 साल की एफडी पर आम जनता को 7.90% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.10% का बंपर ब्याज मिल रहा है।

HDFC बैंक: निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ने 6 मार्च 2026 से अपनी संशोधित दरें लागू की हैं। यहाँ वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न अवधियों के लिए 3.25% से लेकर 7% तक का रिटर्न दिया जा रहा है, जबकि आम नागरिकों के लिए दरें 2.75% से 6.50% के बीच हैं।

PunjabKesari

Yes Bank: इस बैंक ने 5 मार्च 2026 से नई दरें प्रभावी की हैं। यस बैंक 36 से 60 महीने की मध्यम अवधि के निवेश पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% और अन्य ग्राहकों को 7.25% तक ब्याज ऑफर कर रहा है।

बंधन बैंक: यहाँ भी दरें 5 मार्च 2026 को अपडेट की गई हैं। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.75% तक का सालाना रिटर्न दे रहा है।

निवेशकों के लिए काम की बातें

1.      वरिष्ठ नागरिकों को फायदा: लगभग सभी बैंक बुजुर्गों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.50% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहे हैं।

2.      टैक्स सेविंग का मौका: यदि आप 5 साल की एफडी चुनते हैं, तो आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत छूट का लाभ भी उठा सकते हैं।

3.      लंबी अवधि है बेहतर: मौजूदा रुझानों के अनुसार, 3 से 5 साल की एफडी पर बैंक अधिक ब्याज दे रहे हैं, जो भविष्य की वित्तीय सुरक्षा के लिए एक अच्छा विकल्प है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News