Punjab National Bank FD Scheme: ₹2 लाख पर 5 साल में मिलेगा ₹70,701 ब्याज, जानिए पूरा कैलकुलेशन

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 07:20 AM (IST)

Punjab National Bank FD Scheme:  अगर आप कम रिस्क और ज्यादा सुरक्षित रिटर्न वाले इनवेस्टमेंट की तलाश कर रहे है तो Punjab National Bank की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक भरोसेमंद ऑप्शन है। खासकर 5 साल वाली FD स्कीम यह उन निवेशकों के लिए उपयोगी है जो बाजार के उतार-चढ़ाव से बचकर सुरक्षित कमाई चाहते हैं।

PNB की मौजूदा ब्याज दरों के अनुसार 5 साल की FD पर सामान्य ग्राहकों को लगभग 6.10% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन को करीब 6.60% और सुपर सीनियर सिटीजन को लगभग 6.90% तक ब्याज मिल सकता है। यह दर समय और बैंक की पॉलिसी के अनुसार बदल भी सकती है, इसलिए निवेश से पहले ताज़ा रेट जरूर देखना जरूरी होता है।

अगर कोई सामान्य ग्राहक ₹2,00,000 की राशि 5 साल के लिए FD में निवेश करता है, तो कंपाउंडिंग के हिसाब से मैच्योरिटी पर उसे लगभग ₹70,701 का ब्याज मिलेगा। इस तरह 5 साल बाद कुल रकम करीब ₹2,70,701 हो जाएगी।

सीनियर सिटीजन के मामले में समान निवेश पर अनुमानित ब्याज करीब ₹77,445 बनता है, जिससे कुल मैच्योरिटी राशि लगभग ₹2,77,445 हो जाती है। वहीं super senior citizen के लिए रिटर्न थोड़ा अधिक होता है, जिसमें लगभग ₹81,568 का ब्याज जुड़कर कुल रकम करीब ₹2,81,568 तक पहुंच जाती है। FD को एक सुरक्षित निवेश माना जाता है क्योंकि इसमें निवेश के समय ही रिटर्न स्पष्ट हो जाता है और तय ब्याज दर के साथ पैसा समय के साथ बढ़ता रहता है। यह विकल्प उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी है जो बिना जोखिम के स्थिर आय चाहते हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News