EPFO के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खुशखबरी- Minimum Pension 1000 से बढ़कर 7500 होने की तैयारी, 3 दिन में क्लेम सेटलमेंट

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 08:09 AM (IST)

EPFO Update 2026: देश के करोड़ों खाताधारकों के लिए EPFO से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने कई अहम बदलावों पर काम कर रही है, जिनमें पेंशन बढ़ोतरी से लेकर पैसे निकालने की आसान सुविधा तक शामिल है।

Minimum Pension 1000 से बढ़कर 7500 होने की तैयारी
सबसे बड़ी खबर न्यूनतम पेंशन को लेकर है। अभी कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत लोगों को कम से कम 1,000 रुपये पेंशन मिलती है, लेकिन इसे बढ़ाकर 7,500 रुपये करने का प्रस्ताव चर्चा में है। बताया जा रहा है कि मजदूर संगठनों के दबाव और संसदीय समिति की सिफारिश के बाद सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। अगर यह लागू होता है तो लाखों पेंशनधारकों को सीधा फायदा मिलेगा।

इसके साथ ही EPFO अपने सिस्टम को और आधुनिक बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। अब भविष्य में PF का पैसा निकालना उतना मुश्किल नहीं रहेगा जितना पहले था। संगठन एटीएम के जरिए सीधे पैसा निकालने की सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इससे इमरजेंसी में लोगों को तुरंत कैश मिल सकेगा और लंबी प्रक्रिया से राहत मिलेगी।

ब्याज दर को लेकर भी सकारात्मक संकेत हैं। current financial year के लिए EPFO ने 8.25% ब्याज दर प्रस्तावित की है, जिसे मंजूरी मिलने के बाद खातों में जमा किया जाएगा। यह दर निवेशकों के लिए आकर्षक मानी जा रही है।

क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया में भी बड़ा सुधार हुआ है। ऑटोमेशन की मदद से अब ज्यादातर एडवांस क्लेम तीन दिन के अंदर निपटाए जा रहे हैं। साल 2025-26 में EPFO ने 8.31 करोड़ क्लेम का निपटान कर रिकॉर्ड बनाया है, जो इसकी बढ़ती दक्षता को दिखाता है।

पुराने और Deactive Account को लेकर भी नई सुविधा शुरू की गई है। ‘E-PRAAPTI’ नाम का पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिससे यूजर्स अपने पुराने PF खातों को आसानी से जोड़ सकते हैं। इसमें आधार आधारित एक्सेस की मदद से उन खातों को भी लिंक किया जा सकता है जो अभी तक UAN से जुड़े नहीं हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News