Bank of Baroda FD Rates: 5 साल में ₹1.25 लाख बनेगा कितना फंड? देखें पूरी कैलकुलेशन
punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 03:31 PM (IST)
Bank of Baroda FD Rates: अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ फिक्सड रिटर्न चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक भरोसेमंद ऑप्शन है। आईए बताते है ऐसा ही एक सुरक्षित आप्शन...जानकारी के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा 5 साल के आसपास की FD पर सामान्य ग्राहकों को करीब 6.0% से 6.5% तक ब्याज दे रहा है, जबकि सीनियर सिटीजन को इससे ज्यादा यानी करीब 7.0% तक रिटर्न मिल सकता है।
₹1,25,000 के निवेश का कैलकुलेशन देखें
अगर आप 1.25 लाख रुपए 5 साल के लिए FD में जमा करते हैं और औसतन 6% सालाना ब्याज मानें, तो कंपाउंडिंग के साथ आपको लगभग ₹43,000 से ₹45,000 तक ब्याज मिल सकता है। यानी मैच्योरिटी पर कुल रकम करीब ₹1,68,000 के आसपास बनती है।
वहीं अगर निवेश सीनियर सिटीजन के नाम पर किया जाए और ब्याज दर करीब 7% मानें, तो 5 साल में ब्याज बढ़कर लगभग ₹50,000 से ₹52,000 तक पहुंच सकता है। इस स्थिति में कुल मैच्योरिटी अमाउंट करीब ₹1,75,000 से ₹1,77,000 तक हो सकता है।
FD की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें जोखिम लगभग न के बराबर होता है और निवेश के समय ही आपको पता होता है कि अंत में कितना पैसा मिलेगा। यही वजह है कि यह विकल्प उन लोगों के लिए खास तौर पर अच्छा माना जाता है जो सुरक्षित और स्थिर रिटर्न चाहते हैं। हालांकि, निवेश से पहले हमेशा बैंक की ताजा ब्याज दर जरूर चेक करें, क्योंकि FD रेट समय-समय पर बदलते रहते हैं।
