Future Gold Silver Price: 4 लाख के पार जाएगी चांदी, सोने का भी रेट हुआ तय, इतने लाख का हो जाएगा 10 ग्राम gold

punjabkesari.in Thursday, Jan 22, 2026 - 09:47 AM (IST)

नेशनल डेस्क: सोने और चांदी की कीमतों में हाल ही में तेजी देखने को मिली है। गोल्ड ने 1,50,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर लिया है और चांदी अब 3,00,000 रुपए प्रति किलो से ऊपर ट्रेड कर रही है। पिछले कुछ दिनों में दोनों की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह मजबूती आने वाले समय में भी जारी रह सकती है। वैश्विक स्तर पर बढ़ते geopolitical तनाव इस तेजी को और बढ़ावा दे रहे हैं।

आने वाले टारगेट और भविष्य का अनुमान
विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतें इस साल के अंत तक 2,00,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती हैं। ग्लोबलडेटा के अनुमान के अनुसार 2026 के अंत तक सोने की कीमत 1,75,000 से 1,95,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच रह सकती है। वहीं, चांदी 3,80,000 से 4,60,000 रुपए प्रति किलो तक पहुंचने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती निवेश मांग और भू-राजनीतिक तनाव इस रुझान को बनाए रखने में मदद कर रहे हैं। इतना ही नहीं, पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यह संभव है कि सोना 2,00,000 रुपए और चांदी 4,00,000 रुपए के स्तर को अगले कुछ महीनों में ही पार कर जाए।

अभी की स्थिति
MCX पर वर्तमान में सोने की कीमत 1,53,116 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चांदी का भाव 3,16,501 रुपए प्रति किलो है। पिछली ट्रेडिंग सत्र की तुलना में चांदी की कीमत में करीब 16,000 रुपए की गिरावट आई है। कल यह 3,33,150 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। हालांकि, चांदी की कीमतों में ऐसी गिरावट कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है क्योंकि ऐतिहासिक तौर पर यह धातु अचानक तेज उछाल भी दिखा सकती है। मांग बढ़ने और आपूर्ति सीमित होने के कारण आगे भी कीमतों में मजबूती की उम्मीद है।

मजबूती के कारण और भविष्य की संभावना
ग्लोबलडेटा के अनुसार, सोने की कीमतें मौजूदा स्तर से 30% से 45% तक बढ़ सकती हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना 6,100 से 6,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुँच सकता है। घरेलू स्तर पर यह 1,75,000 से 1,95,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना है। चांदी की कीमतों में तेजी और भी अधिक रहने का अनुमान है। सिल्वर 87% से 135% तक बढ़कर 175 से 220 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है, जिससे भारत में इसका भाव 3,80,000 से 4,60,000 रुपए प्रति किलो तक पहुँच सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक तनाव और नीतिगत अनिश्चितताएं सोने और चांदी के रुझान को मजबूत बनाए रखने में मदद कर रही हैं। उदाहरण के लिए, ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और यूरोप के बीच बढ़ती खींचतान अभी भी हल नहीं हुई है, जिससे इन धातुओं की कीमतों में आगे भी तेजी की संभावना बनी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News