मुंबई एयरपोर्ट पर 2 महिलाओं के सामान व अंडरगार्मेंट्स से 33 किलो सोना बरामद

punjabkesari.in Tuesday, Jun 11, 2024 - 02:00 PM (IST)

महाराष्ट्र : मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने अलग-अलग मामलों में दो विदेशी महिला नागरिकों के अंत:वस्त्रों और सामान में छिपाया 19.15 करोड़ रुपये मूल्य का कुल 32.79 किलोग्राम सोना जब्त किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

PunjabKesari

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद अफ्रीकी देशों से आई दोनों महिला यात्रियों की संदेह के आधार पर तलाशी ली गई। दोनों मामलों में अंत:वस्त्रों और सामान में छिपाया गया सोना मिला। महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News