Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन भी महंगा हुआ सोना, जानें 24K, 22K, 18K का लेटेस्ट रेट

punjabkesari.in Tuesday, Dec 23, 2025 - 12:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क : घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 23 दिसंबर को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। Multi Commodity Exchange (MCX) पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,38,297 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में यही सोना 1,36,744 रुपये पर बंद हुआ था। सोमवार, 22 दिसंबर को भी सोने के दामों में मजबूती देखने को मिली थी। इसका मतलब है कि लगाता दो दिन सोने के दामों में बढ़त दर्ज की गई है।

सुबह करीब 9:55 बजे MCX पर गोल्ड फ्यूचर 1,38,300 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था, जो कि बीते दिन के मुकाबले लगभग 1,550 रुपये की बढ़त दिखाता है। शुरुआती कारोबार के दौरान सोने ने 1,38,381 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्च स्तर भी छुआ। बीते कुछ दिनों से सोने के दामों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में जो लोग आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए जरूरी है कि वे अपने शहर के ताजा भाव जरूर जांच लें।

यह भी पढ़ें - भातीय डाॅक्टर ने बताया शरीर के इस हिस्से में लगातार दर्द का मतलब है लिवर कैंसर

बड़े शहरों में आज सोने के भाव ( 23 दिसंबर 2025) 

दिल्ली 

  • 24 कैरेट - ₹1,38,700  (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,27,150  (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹1,04,060  (प्रति 10 ग्राम)

मुंबई 

  • 24 कैरेट - ₹1,38,550 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,27,000 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹1,03,910 (प्रति 10 ग्राम)

चेन्नई 

  • 24 कैरेट - ₹1,39,310 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,27,700 (प्रति 10 ग्राम) 
  • 18 कैरेट - ₹1,06,500 (प्रति 10 ग्राम)

कोलकाता 

  • 24 कैरेट - ₹1,38,550 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,27,000 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹1,03,910 (प्रति 10 ग्राम)

अहमदाबाद  

  • 24 कैरेट - ₹1,38,600 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,27,050 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹1,03,960 (प्रति 10 ग्राम)

हैदराबाद 

  • 24 कैरेट - ₹1,38,550 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,27,000 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹1,03,910 (प्रति 10 ग्राम)

भारत में सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि परंपराओं और संस्कृति से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। शुभ अवसरों, त्योहारों और शादी-विवाह के मौसम में सोने की खरीदारी को शुभ माना जाता है। वहीं निवेशकों के लिए सोना एक सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है, क्योंकि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच यह बेहतर सुरक्षा और स्थिर रिटर्न देने की क्षमता रखता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News