Gold Price: सोना हुआ सस्ता या महंगा? जानिए आपके शहर का ताजा रेट और गिरावट की वजह

punjabkesari.in Monday, Aug 04, 2025 - 05:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सोने और चांदी की कीमतें हर दिन बदलती हैं और आम आदमी से लेकर निवेशकों तक सभी की नजर इन भावों पर रहती है। 4 अगस्त 2025 को देशभर में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई है। साथ ही चांदी की दरों में भी गिरावट आई है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना कितने का बिक रहा है और इस गिरावट की वजह क्या है। आज मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,01,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 92,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है और यह अब 1,12,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,01,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का रेट 93,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अन्य प्रमुख शहरों का रेट भी जानिए

अहमदाबाद और पटना में आज 24 कैरेट सोना 1,01,390 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 92,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना 1,01,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 92,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। इन सभी शहरों में सोने की कीमतें लगभग एक जैसी बनी हुई हैं, हालांकि स्थानीय टैक्स, वैट और जौहरी द्वारा लगाए जाने वाले मेकिंग चार्ज के चलते इनमें थोड़ा बहुत अंतर देखने को मिल सकता है।

आरबीआई की बैठक का असर दिखने लगा?

आज से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक शुरू हो चुकी है, और बाजार में यह उम्मीद जताई जा रही है कि 6 अगस्त को रेपो रेट को लेकर बड़ा फैसला सामने आ सकता है। पिछली बार आरबीआई ने 50 बेसिस पॉइंट की कटौती कर रेपो रेट को 6% से घटाकर 5.5% कर दिया था। ऐसे फैसलों का असर सीधे तौर पर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ता है।

सोने की कीमतें कैसे तय होती हैं?

बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि सोने और चांदी की कीमतें हर दिन क्यों बदलती हैं। दरअसल, इसके पीछे कई अहम कारण होते हैं। सबसे पहले, डॉलर और रुपये के बीच का विनिमय दर इन कीमतों पर सीधा असर डालता है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आने वाला उतार-चढ़ाव भी भारत में रेट तय करने में बड़ी भूमिका निभाता है। सीमा शुल्क, आयात शुल्क और अन्य टैक्स भी सोने के दाम पर असर डालते हैं। वैश्विक आर्थिक हालात, जैसे युद्ध, मंदी या किसी देश की आर्थिक नीतियां, इनकी कीमतों में बदलाव ला सकती हैं। साथ ही भारत में सोने का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत अधिक है, इसलिए त्योहारों, शादियों और शुभ अवसरों पर इसकी मांग तेजी से बढ़ जाती है, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है।
यहां बताई गई सभी कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज को छोड़कर हैं। जब आप आभूषण खरीदते हैं तो इन अतिरिक्त चार्ज को जोड़कर ही आपको फाइनल रेट बताया जाता है। इसलिए खरीदारी से पहले अपने नजदीकी जौहरी से ताजा भाव जरूर कन्फर्म करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News