Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी! आपके शहर में आज तेल महंगा हुआ या सस्ता, जानें लेटेस्ट रेट

punjabkesari.in Wednesday, Nov 26, 2025 - 12:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने बुधवार, 26 नवंबर की सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताज़ा रेट जारी कर दिए। हर दिन की तरह आज भी कीमतों में बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम और रुपये-डॉलर के उतार-चढ़ाव के आधार पर तय किया गया है। भारत में फ्यूल प्राइस रोजाना अपडेट होते हैं ताकि उपभोक्ताओं को सबसे पारदर्शी और सही कीमत मिल सके। हालांकि ग्लोबल मार्केट से कीमतें तय होती हैं, फिर भी टैक्स, सरकारी नीतियों और राज्यों के वैट के कारण अलग-अलग शहरों में रेट अलग होते हैं।

क्यों नहीं बदलते अक्सर दाम?
कच्चे तेल की कीमतें कभी भी बदलती रहती हैं, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम कई बार लंबे समय तक स्थिर रहते हैं। साल 2022 में जब क्रूड ऑयल 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया था, तब सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर उपभोक्ताओं को राहत दी थी। इसके बाद कंपनियां ग्लोबल उतार-चढ़ाव को खुद बैलेंस करती रहती हैं।

➤ पेट्रोल के दाम: आपके शहर में आज कितनी कीमत? (₹/लीटर)
नई दिल्ली: 94.77 (कोई बदलाव नहीं)
कोलकाता: 105.41 (स्थिर)
मुंबई: 103.50 (स्थिर)
चेन्नई: 100.80 (स्थिर)
गुड़गांव: 95.51 (स्थिर)
नोएडा: 94.85 (–0.27)
बैंगलोर: 102.92 (स्थिर)
भुवनेश्वर: 100.97 (–0.38)
चंडीगढ़: 94.30 (स्थिर)
हैदराबाद: 107.46 (स्थिर)
जयपुर: 104.72 (स्थिर)
लखनऊ: 94.69 (–0.15)
पटना: 105.53 (स्थिर)
तिरुवनंतपुरम: 107.48 (+0.18)


➤ डीजल के दाम: देखें आपके शहर में कितना बदलाव? (₹/लीटर)
नई दिल्ली: 87.67 (स्थिर)
कोलकाता: 92.02 (स्थिर)
मुंबई: 90.03 (स्थिर)
चेन्नई: 92.39 (स्थिर)
गुड़गांव: 87.97 (स्थिर)
नोएडा: 87.98 (–0.31)
बैंगलोर: 90.99 (स्थिर)
भुवनेश्वर: 92.55 (–0.37)
चंडीगढ़: 82.45 (स्थिर)
हैदराबाद: 95.70 (स्थिर)
जयपुर: 90.21 (स्थिर)
लखनऊ: 87.81 (–0.17)
पटना: 91.77 (स्थिर)
तिरुवनंतपुरम: 96.48 (+0.30)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News