Gold-Silver Price: चांदी 1.75 लाख सस्ती, हाई से भरभराकर 38 हजार क्रैश हुआ सोना, अभी खरीदने का है मौका या करें इंतजार...जानें क्या कहते हैं मार्केट एक्सपर्ट

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 01:29 PM (IST)

Gold-Silver Price: अगर आप शादी या किसी खास मौके के लिए सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है। वेडिंग सीजन से पहले कीमती धातुओं के दाम में बड़ी गिरावट आई है। ऑल टाइम हाई से तुलना करें तो सोना 38 हजार रुपये तक सस्ता हो चुका है, जबकि चांदी में करीब 1.75 लाख रुपये की गिरावट आई है।

सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट
शादियों के सीजन से पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट से खरीदारों को राहत मिली है। महंगे दामों के कारण शादी का बजट बढ़ रहा था, लेकिन अब थोड़ी राहत देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक,

  • 24 कैरेट सोना: 1,52,765 रुपये प्रति 10 ग्राम

 

  • 22 कैरेट सोना: 1,39,933 रुपये प्रति 10 ग्राम

 

  • 18 कैरेट सोना: 1,14,574 रुपये प्रति 10 ग्राम

 

  • 1 किलो चांदी: 2,42,433 रुपये

एक ही दिन में चांदी के दाम में 17,000 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि सोना करीब 3,000 रुपये सस्ता हुआ है।

अभी खरीदें या इंतजार करें?
मार्केट एक्सपर्ट डॉ. शरद कोहली के मुताबिक, सोने में अभी थोड़ा और करेक्शन आ सकता है। अगर खरीदारी करनी है तो एक साथ बड़ी खरीदारी करने के बजाय थोड़ा-थोड़ा करके खरीदें। जिन घरों में शादी है, वे अपनी जरूरत के अनुसार हिस्सों में खरीदारी करें। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। हालांकि, लंबी अवधि के निवेश के लिए सोना अभी भी अच्छा विकल्प माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News