सोना-चांदी में महागिरावट देख ज्वेलरी शॉप के बाहर लग गई भीड़! इतने हजार गिरे रेट, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ Gold-Silver?

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 05:11 PM (IST)

Gold Silver Price Crash: देशभर के सर्राफा बाजार में सोमवार, 6 अप्रैल को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सुबह के कारोबार में दोनों कीमती धातुओं के दाम दबाव में नजर आए, जिससे खरीदारी करने वालों और निवेशकों के लिए यह एक अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

सोने के दाम पहले चढ़े, फिर गिरे (Gold Silver Price Crash)
सुबह करीब 10:30 बजे के आसपास 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,49,653 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। दिन के कारोबार में सोने ने ₹1,48,298 का निचला स्तर और ₹1,49,658 का उच्च स्तर छुआ। शुरुआती गिरावट के बाद सोने में हल्की रिकवरी भी देखने को मिली, लेकिन कुल मिलाकर बाजार नरम बना रहा।

चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट दर्ज 
वहीं चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में भी उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय चांदी करीब ₹2,32,386 प्रति किलो के आसपास कारोबार करती नजर आई। दिन में चांदी ने ₹2,29,651 का लो और ₹2,32,450 का हाई बनाया। हालांकि हल्की रिकवरी के बावजूद चांदी अभी भी दबाव में बनी हुई है।

आपके शहर में सोने का रेट 
देश के प्रमुख शहरों में भी सोने के दाम में हल्का अंतर देखने को मिला। लखनऊ और कानपुर में 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,50,140 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि जयपुर में यह ₹1,50,090 और भोपाल में ₹1,50,260 प्रति 10 ग्राम के आसपास है। वहीं पटना और रायपुर जैसे शहरों में सोना ₹1,49,600 से ₹1,49,890 के बीच बना हुआ है।

शहरवार जानें चांदी की कीमतें 
चांदी की कीमतों में भी शहरवार थोड़ा फर्क नजर आया। लखनऊ और कानपुर में चांदी लगभग ₹2,33,720 प्रति किलो के स्तर पर है, जबकि जयपुर में यह ₹2,33,620 और भोपाल में ₹2,33,900 प्रति किलो के आसपास दर्ज की गई।

विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली के चलते सोना-चांदी की कीमतों में यह गिरावट देखी जा रही है। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय संकेतों के आधार पर कीमतों में और बदलाव संभव है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News