MCX Gold Price 9 April: सस्ता हुआ सोना-चांदी, देखें आज 24 कैरेट 10 ग्राम का नया रेट

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 10:33 AM (IST)

MCX Gold Price 9 April: गुरुवार सुबह (09:33 IST) कमोडिटी बाजार में गिरावट देखने को मिली। MCX पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गई। सोना 733 रुपये गिरकर 1,51,043 रुपये पर पहुंच गया, जिसमें करीब 0.48% की कमी दर्ज हुई। वहीं, चांदी में भी तेज गिरावट देखने को मिली और यह 2,806 रुपये टूटकर 2,37,112 रुपये पर आ गई, यानी करीब 1.17% की गिरावट।

MCX पर आज क्या है सोने का हाल?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज कारोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई।

गिरावट: 5 जून 2026 की एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 420 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर ट्रेड कर रहा था।

मौजूदा भाव: सुबह 9:50 बजे के करीब सोना 0.28% की कमजोरी के साथ 1,51,357 रुपये पर पहुंच गया।

ओपनिंग: सोना आज 1,50,647 रुपये पर खुला था, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,51,776 रुपये पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमतों में भारी गिरावट
चांदी खरीदने वालों के लिए आज का दिन ज्यादा बेहतर है क्योंकि चांदी की कीमतों में 1% से भी ज्यादा की कमी आई है।

गिरावट: चांदी करीब 2,710 रुपये (1.13%) सस्ती हुई है।

एक्सपायरी: 5 मई 2026 एक्सपायरी वाली चांदी MCX पर 2,35,850 रुपये पर खुली और दिन के दौरान इसका उच्चतम स्तर 2,37,589 रुपये रहा।

प्रमुख शहरों में सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट (शुद्ध सोना) 22 कैरेट (जेवराती सोना) 18 कैरेट
दिल्ली 1,53,980 रुपये 1,41,160 रुपये 1,15,530 रुपये
मुंबई 1,53,830 रुपये 1,41,010 रुपये 1,15,380 रुपये
चेन्नई 1,54,920 रुपये 1,42,010 रुपये 1,18,610 रुपये
लखनऊ 1,53,980 रुपये 1,41,160 रुपये 1,15,530 रुपये
कोलकाता 1,53,830 रुपये 1,41,010 रुपये 1,15,380 रुपये
पटना 1,53,880 रुपये 1,41,060 रुपये 1,15,430 रुपये
हैदराबाद 1,51,480 रुपये 1,38,850 रुपये 1,13,610 रुपये

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News