Gold-Silver Price: गिरावट के बाद शाम को सोने और चांदी के दामों में हुई बढ़ोतरी, देखें नए रेट
punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 07:40 PM (IST)
नेशनल डेस्कः कीमती धातुओं के बाजार में मंगलवार को एक बार फिर अस्थिरता देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार के दौरान सोने और चांदी दोनों की कीमतों में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। दिन की शुरुआत में जहां दबाव के चलते दाम फिसले, वहीं शाम तक दोनों धातुओं ने कुछ हद तक रिकवरी दिखाई।
चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव
मंगलवार सुबह चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई और यह करीब 6,000 रुपये टूटकर 2,58,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ इसमें रिकवरी देखने को मिली। शाम 5 बजे तक चांदी 2,59,705 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई।
दिनभर के कारोबार के दौरान चांदी का न्यूनतम स्तर 2,56,424 रुपये और उच्चतम स्तर 2,61,800 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,62,620 रुपये पर बंद हुई थी।
सोना में भी गिरावट के तेजी
सोने की कीमतों में भी शुरुआती कमजोरी के बाद तेजी देखी गई। शाम 5 बजे तक MCX पर सोना 1,58,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। कारोबारी सत्र के दौरान सोने का निचला स्तर 1,56,001 रुपये और ऊपरी स्तर 1,58,294 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
पिछले कारोबारी दिन सोना 1,58,066 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
