Gold Price Today: आज फिर महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आज का लेटेस्ट रेट
punjabkesari.in Friday, Aug 08, 2025 - 01:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अगर आप सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए आज की कीमतें जानना ज़रूरी हैं। शुक्रवार, 8 अगस्त को घरेलू बाज़ार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में उछाल देखा गया है। 24 कैरेट सोना ₹10 महंगा होकर ₹1,02,560 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि चांदी ₹100 महंगी होकर ₹1,17,100 प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।
आपके शहर में क्या है सोने का भाव?
आज देश के कुछ प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें कुछ इस तरह हैं:
दिल्ली, जयपुर: ₹1,02,710 प्रति 10 ग्राम
मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता: ₹1,02,560 प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद, पटना: ₹1,02,610 प्रति 10 ग्राम
वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली और जयपुर में ₹94,160 और मुंबई जैसे शहरों में ₹94,010 प्रति 10 ग्राम है।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?
सोने की कीमतों में इस उछाल का एक बड़ा कारण अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा लगाए गए नए टैरिफ को माना जा रहा है। इस 'टैरिफ वॉर' से ग्लोबल बाज़ार में अस्थिरता है, जिसकी वजह से निवेशक सोने को 'सेफ हेवन' मानकर इसमें निवेश कर रहे हैं। इसके अलावा, डॉलर में कमजोरी और आर्थिक अनिश्चितता भी सोने की कीमतों को बढ़ा रही है।
लंबी अवधि में सोने का प्रदर्शन
अगर पिछले 20 सालों की बात करें तो सोना एक बेहतरीन निवेश साबित हुआ है। वर्ष 2005 से 2025 तक इसकी कीमत में करीब 1,200% की बढ़ोतरी हुई है। अकेले 2025 में ही सोने के दाम 31% बढ़ चुके हैं। वहीं, चांदी ने भी निवेशकों को निराश नहीं किया है; पिछले 20 सालों में इसकी कीमतों में 668.84% का इज़ाफ़ा हुआ है।