सोना: ₹8.22 लाख, वेडिंग डिनर (1,300 गेस्ट): ₹4.16 लाख, यूट्यूबर ने शेयर किया घर की सिंपल शादी का टोटल खर्चा, सुनकर लोग रह गए दंग
punjabkesari.in Wednesday, Nov 19, 2025 - 12:08 PM (IST)
नेशनल डेस्क: फूड क्रिएटर और यूट्यूबर नलिनी उनागर ने हाल ही में अपने परिवार की एक साधारण शादी के खर्च का खुलासा किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि यह कोई शाही शादी या डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं थी, फिर भी कुल खर्च ₹23.87 लाख तक पहुँच गया।
नलिनी ने खर्च का ब्रेकअप भी साझा किया:
-
सोना: ₹8.22 लाख
-
ब्राइडल-फैमिली पार्लर: ₹70,000
-
फोटोग्राफर: ₹1.20 लाख
-
डीजे: ₹25,000
-
वेडिंग फार्म और डेकोरेशन: ₹2.50 लाख
-
वेडिंग डिनर (1,300 गेस्ट): ₹4.16 लाख
नलिनी के इस पोस्ट को देख कर कई ऑनलाइन यूजर्स हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ सामने आईं। कई लोगों ने लिखा कि सामान्य शादी में भी इतने खर्च की कल्पना नहीं थी, जबकि कुछ ने इसे आज की महंगाई और एक्स्ट्रा तैयारियों का नतीजा बताया।
