Gold Rate: सोना हो सकता है और सस्ता, विशेषज्ञों ने बताए नए दाम, क्या 1 लाख रुपये से नीचे जाएंगे रेट?

punjabkesari.in Wednesday, Nov 05, 2025 - 05:03 PM (IST)

नेशनल डेस्कः त्योहारी सीजन के बाद से सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। दिवाली के दौरान सोने और चांदी दोनों के दामों में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिली थी। बढ़ती मांग के कारण भी कीमतों में इजाफा हुआ था। अब शादी का सीजन शुरू हो गया है, जिससे एक बार फिर सोने की मांग बढ़ गई है। कीमतों में गिरावट के चलते कई लोग इसे सस्ते दामों पर खरीदने की योजना बना रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा या कीमतें और नीचे जाएंगी?

क्या आगे बढ़ेगा सोने का दाम?
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि 24 कैरेट सोने की कीमत निकट भविष्य में ₹1,05,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,00,000 प्रति 10 ग्राम से नीचे भी आ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा तभी संभव है जब वैश्विक बाजार में स्थिरता बनी रहे और कोई नकारात्मक आर्थिक या भू-राजनीतिक रिपोर्ट सामने न आए। आमतौर पर सोने की कीमतें तब बढ़ती हैं जब वैश्विक अस्थिरता बढ़ती है, क्योंकि ऐसे हालात में निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मानते हैं। दुनिया भर के कई केंद्रीय बैंक भी ऐसे समय में सोने की खरीद बढ़ा देते हैं।

4 नवंबर को इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,20,419 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।

MCX पर सोना-चांदी का हाल
एमसीएक्स में बुधवार को कारोबार बंद रहने के कारण कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया। मंगलवार के बंद भाव के अनुसार, 5 दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा अनुबंध ₹1,19,749 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ₹1,21,160 के उच्चतम स्तर और ₹1,19,150 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा। वहीं, चांदी की कीमत मंगलवार को ₹1,45,540 प्रति किलोग्राम पर बंद रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News