15 दिन के लिए आपकी दुल्हन बन जाएंगी लड़कियां... देना पड़ेगा सिर्फ इतना पैसा
punjabkesari.in Thursday, Oct 09, 2025 - 08:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सुनने में भले ही यह अविश्वसनीय लगे, लेकिन इंडोनेशिया के पुंकाक इलाके में ऐसी अस्थायी शादियां हो रही हैं जिन्हें स्थानीय तौर पर मुताह निकाह कहा जाता है। यह शादी कुछ घंटों से लेकर 10, 15 या 20 दिनों तक चल सकती है। इस दौरान महिलाएं टूरिस्टों के साथ पत्नी की तरह रहती हैं और तय समय पूरा होने पर बिना विवाद के अलग हो जाती हैं। इसके बदले में महिलाएं अच्छी-खासी रकम कमाती हैं।
कैसे होती हैं ये शादियां?
- पुंकाक, जो जकार्ता से 90 किलोमीटर दूर है, मध्य पूर्वी पर्यटकों में लोकप्रिय हिल स्टेशन बन चुका है।
- स्थानीय एजेंसियां गरीब परिवारों की युवतियों को इन पर्यटकों से मिलवाती हैं।
- दोनों पक्षों की सहमति के बाद छोटा और अनौपचारिक निकाह कराया जाता है।
- तय समय पूरा होने पर पति-पत्नी का रिश्ता खत्म हो जाता है।
महिलाओं की स्थिति और आर्थिक लाभ
- कई महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आती हैं और सीमित रोजगार के कारण इसे आजीविका का जरिया मानती हैं।
- शादी की अवधि और सेवा के हिसाब से महिला को कुछ सौ डॉलर से लेकर हजारों डॉलर तक भुगतान मिलता है।
- यह पैसा महिला और एजेंसी के बीच बंट जाता है।
धार्मिक और व्यवसायिक पहलू
- इस्लाम के कुछ संप्रदायों में मुताह निकाह को अस्थायी विवाह के रूप में स्वीकार किया गया है।
- मूल रूप से यह प्रथा धार्मिक कारणों से अस्तित्व में आई थी, ताकि लंबे समय तक घर से दूर रहने वाले पुरुषों के लिए वैध रिश्ता बनाया जा सके।
- अब यह प्रथा व्यवसायिक रूप ले चुकी है और पर्यटन उद्योग का हिस्सा बन गई है।