शोर मचाने से रोकने पर लड़की की नाक की हड्डी तोड़ी
Sunday, Oct 22, 2017 - 12:12 PM (IST)
मुंबई: मुंबई के कुर्ला-नेहरूनगर इलाके में शोर करने से मना करने पर एक व्यक्ति ने 16 वर्षीय एक लड़की की कथित तौर पर पिटाई कर उसकी नाक की हड्डी तोड़ दी। इस दौरान स्थानीय लोग मूक दर्शक बने रहे। पुलिस ने आज बताया कि लड़की ने इस व्यक्ति और उसके दोस्तों को जोर-जोर से बहस करने से रोका था। सोशल मीडिया और मुख्यधारा की मीडिया में एक वीडियो में एक व्यक्ति लड़की पर हमला करता दिख रहा है। यह घटना मंगलवार की है जो सी.सी.टी.वी. कैमरे में दर्ज हुई थी।
आरोपी की पहचान इमरान शाहिद शेख (19) के रूप में की गई है। नेहरूनगर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद खोपरडे ने बताया, ‘‘पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी को वारदात के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन बाद में एक स्थानीय अदालत ने उसकी जमानत मंजूर कर ली और उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।’’