बिहार : गर्ल्स होस्टल में छात्राएं करती थीं वार्डन की मसाज, रात को आते थे पुरुष

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2019 - 11:20 PM (IST)

पटना : आरा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की दो छात्राओं ने आरोप लगाया कि उनसे मसाज कराई जाती थी और गर्ल्स होस्टल में रात को पुरुष आते थे। आरोप सामने आने के बाद डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट ने जांच के लिए 5 लोगों की कमेटी बनाई है। एच.टी. की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि दो लड़कियां और दो महिलाएं होस्टल में अवैध रूप से गई थीं। उन्होंने विजीटर रजिस्टर में एन्ट्री नहीं की थी।

गौरतलब है कि होस्टल की दो छात्राओं ने वार्डन गीता रानी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनसे निजी काम और बॉडी मसाज कराई गई। छात्राओं के मुताबिक, स्थानीय मुखिया भी रात को यहां आते थे। आरोप लगाने वाली दोनों छात्राएं बुधवार रात को होस्टल से भाग गई थीं, लेकिन सरैया गांव के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। बिहार महिला आयोग ने भी डी.एम. और एस.पी. ने घटना पर रिपोर्ट मांगी है।
 
वहीं छात्राओं के आरोप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस ने वार्डन गीता, गार्ड मोहम्मद सद्दाम और वार्डन की 2 महिला रिश्तेदारों के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया है। जिला प्रशासन ने कहा है कि आरोप सामने आने के बाद करीब 80 छात्राओं के पेरैंट्स उन्हें होस्टल से घर ले गए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में करीब 100 छात्राओं का दाखिला हुआ था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News