झंडा फहराने को लेकर लड़कों से उलझ गई लड़की, वीडियो हुआ Viral

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2017 - 05:17 PM (IST)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ नया वायरल हो ही जाता है। इन दिनों एक लड़की का वीडियो भी काफी चर्चाओं में है। जो सरेआम एक लड़के से बहस कर रही है। बहस की वजह कोई छेड़छाड़ नहीं बल्कि झंडा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बीच सड़क पर लड़कों का एक गुट लड़की के साथ बहस कर रहा है। एक लड़का उससे कह रहा है कि कि तुम तिरंगा नहीं फहरा सकती हो क्योंकि तुमने जींस पहन रखी है। लड़के की इस बात पर आपत्ति जताते हुए लड़की कहती है कि आखिर ये कहां लिखा है कि जींस पहन कर झंडा नहीं फहराया जा सकता है। लड़की भड़कते हुए कहती है कि तुम लोगों की इसी सोच को बदलना है, मैं तो तिरंगा फहरा कर रहूंगी।

दोनों के बीच बहस बढ़ते-बढ़ते तू-तड़ाक तक पहुंच जाती है। झगड़े को देख पुलिस भी वहां पहुंच जाती है। पुलिस के सामने भी वह दोनों बहस करते रहते हैं। इस दौरान लड़के ने पुलिस से कहा कि देखिए ये जींस और चप्पल पहन कर तिरंगा फहराना चाहती हैं। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने इन दोनों को शांत करवाया। इस पूरे घटना का वीडियो वीरवार को फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि भक्तों को अब कपड़ों से भी समस्या है, इस नए भारत में अगर आपको तिरंगा फहराना है तो संस्कारी कपड़े पहनने होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News