जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी प्रधान गुलाम अहमद मीर ने दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 06, 2022 - 08:28 PM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान गुलाम अहमद मीर ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।


उन्होंने कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी को त्यागपत्र भेज दिया है और कहा है कि वह एक अनुशासित योद्धा हैं और उनके बदले में पार्टी जिसे भी प्रधान चुनेगी उसे वे स्वीकार करेंगे। उन्होंने पत्र में लिखा है कि वह पार्टी को अपना त्यागपत्र दे रहे हैं और पार्टी की परंपरा के अनुसार वे पीसीसी के लिए अगला प्रधान चुन सकती है।


जम्मू कश्मीर में कांग्रेस लंबे से आतंरिक कलह से गुजर रही है। कांग्रेस का एक गुट गुलाम नबी आजाद का समर्थक है। पिछले वर्ष आजाद के कई समर्थकों ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था।


गुलाम अहमद मीर को 2015 में पार्टी का प्रधान चुना गया था और वह सात वर्षों से पार्टी के लिए प्रधान पद पर काम कर रहे थे।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि मीर ने आतंरिक कलह को समाप्त करने की काफी कोशिश की है पर वे नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजाद ग्रुप का एक ही एजेंडा है और वो है मीर को हटाना।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News