कांग्रेस को बड़ा झटका... अचानक इस दिग्गज नेता ने पार्टी दे दिया इस्तीफा
punjabkesari.in Wednesday, Dec 17, 2025 - 02:14 PM (IST)
नेशनल डेस्क : मध्य प्रदेश कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन रतलाम जिले से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां के पूर्व विधायक और वर्तमान जिला अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
इस अचानक इस्तीफे की खबर ने रतलाम जिले के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस में हड़कंप मचा दिया है। गेहलोत ने अपना इस्तीफा सीधे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजा। पार्टी में चर्चा है कि इस्तीफे के पीछे कलेह की वजह हो सकती है, लेकिन हर्षविजय गेहलोत ने इसे निजी कारणों से जोड़ा है।

यह भी पढ़ें - Heavy Rain Alert: अगले 3 दिन होगी भीषण बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट
इस्तीफे का कारण
हर्षविजय गेहलोत ने अपने इस्तीफे में कहा है कि वे पारिवारिक दायित्व और विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कार्यों के कारण जिला अध्यक्ष के पद को पूरी तरह निभा नहीं पा रहे हैं। यही कारण है कि उन्होंने जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।
इस इस्तीफे के बाद रतलाम जिले में कांग्रेस संगठन की मजबूती और आगामी गतिविधियों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी नेतृत्व अब इस स्थिति का आकलन कर आगामी रणनीति बनाने में जुटा है।
यह भी पढ़ें - भातीय डाॅक्टर ने बताया शरीर के इस हिस्से में लगातार दर्द का मतलब है लिवर कैंसर
