Germany: गुरुद्वारे के गोलक के पैसे पर किसका अधिकार? गुरूद्वारे में हिंसक झड़प- चाकू-किरपान तक चले

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 09:30 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: जर्मनी के एक गुरूद्वारे में भयंकर हिसंक का मामला सामने आया। दरअसल, मोएर्स शहर के डुइसबर्ग इलाके में स्थित एक गुरुद्वारे में सोमवार को अचानक हिंसक झड़प हो गई, जिसमें कम से कम 11 लोग घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब गुरुद्वारे के अंदर दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि इस झड़प में करीब 40 लोग शामिल थे। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को भारी संख्या में बुलाना पड़ा।

क्या हुआ था अंदर?
वहां मौजुद चश्मदीदों के मुताबिक, झगड़ा एकदम शुरू हुआ इस बीच कुछ लोगों ने पहले पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और चाकू - किरपान जैसे तेज हथियारों का इस्तेमाल किया गया। एक गवाह ने बताया कि उसने गोली चलने की आवाज भी सुनी। 

झगड़े की वजह क्या थी?
शुरूआती जांच के अनुसार, यह विवाद गुरुद्वारे के प्रबंधन को लेकर था। दरअसल, हाल ही में नई कमेटी का चुनाव हुआ था, जिसके बाद पुराने और नए सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ गए। बताया जा रहा है कि विवाद गुरुद्वारे के फंड (गोलक के पैसे) और नियंत्रण को लेकर था-यानी किसका गुरुद्वारे पर अधिकार होगा।

मौके पर क्या हुआ आगे?
झड़प के दौरान कई लोग डरकर गुरुद्वारे से बाहर भाग गए। घायल लोगों का इलाज मौके पर ही पैरामेडिक्स और डॉक्टरों द्वारा किया गया। राहत की बात यह है कि किसी की जान को खतरा नहीं है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News