गिलानी ने कहा, कश्मीर मुद्दे का हल करना है तो त्रिपक्षीय वार्ता करो

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2017 - 11:38 PM (IST)

श्रीनगर : कश्मीर मुद्दे पर सार्थक त्रिपक्षीय वार्ता पर बल देते हुए हुरियत कांफ्रैंस (जी) चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी शुक्रवार को कहा कि जब तक लोगों की भावनाओं का सम्मान नहीं किया जाता और उनका ईमानदारी से संबोधित नहीं किया जाता तब तक वार्ता का कोई फायदा नहीं होगा। एक बयान में गिलानी ने कहा कि भारत केवल लोगों की आकांक्षाओं का सम्मान करके कश्मीर मुद्दे को हल कर सकता है। हालांकि, गंभीरता से प्रतिक्रिया देने और गंभीर कदम उठाने के बजाय भारत अपनी सैन्य शक्ति पर भरोसा कर रहा है और वास्तविक आवाजों को दबा रहा है। कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए गंभीर उपाय आवश्यक हैं और वार्ता केवल एकमात्र विकल्प है।


मानव ढाल विवाद और भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के बयान पर टिप्पणी करते हुए गिलानी ने कहा कि ऐसा बयान किसी भी अनुशासित बल के कमांडर से आने की उम्मीद नहीं हैं। हालांकि, यह उनकी औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है। जनरल बिपिन रावत के बयान को वास्तविकता से दूर और उनके स्वयं का विश्लेशण करार देते हुए गिलानी ने कहा कि कश्मीर एक राजनीतिक मुद्दा है और एक कमांडर को राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा करना शोभा नहीं देता।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News