पाकिस्तान में GDP घटी, गधों की संख्या बढ़ी, खुश हुआ चीन

punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2024 - 01:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क: वित्तीय वर्ष 2023- 24 के लिए पाकिस्तान जीडीपी ग्रोथ 2.3% की दर से बढ़ी, जबकि ग्रोथ का टारगेट 3.5 रखा गया था। पर गधों की आबादी बढ़ने में कोई कमी नहीं रही और ये एक लाख बढ़कर 59 लाख हो गए। बुधवार को बजट से पूर्व जारी आर्थिक सर्वेक्षण में पशुधन आंकड़ों में इसे उपलब्धि के तौर पर पेश करते हुए कहा है कि गधों की संख्या 2021-22 में 57 लाख और 2022-23 में 58 लाख थी, जबकि 2023-24 में इनकी संख्या 59 लाख हो गई है।

PunjabKesari

तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए गधे एक बड़ी उम्मीद की तरह हैं। खास तौर पर उनके लिए जो ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। पशुपालन पाकिस्तान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। 80 लाख से अधिक ग्रामीण परिवार पशुधन उत्पादन में लगे हैं। सर्वेक्षण में घोड़े और खच्चरों की संख्या में पिछले पांच वर्षों में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है और इनकी संख्या चार लाख और दो लाख है।

PunjabKesari

पाक में गधे बढ़ने से चीन हुआ खुश

पाकिस्तान के लिए गधे बढ़ना विदेशी मुद्रा कमाने का एक मौका भी है। पाकिस्तान से चीन हर साल बड़ी संख्या में गधे मंगवाता है। औसतन हर साल 5 लाख गधे चीन को बेचे जाते हैं। इन गधों का इस्तेमाल चीन में मीट, शक्तिवर्धक औषधियों से लेकर पहाड़ी इलाकों में सामान ढोने के लिए किया जाता है। गधों की खाल में जिलेटिन प्रोटीन की ज्यादा मात्रा होती है। चीन में इस जिलेटिन प्रोटीन का शक्तिवर्धक दवाइयों में इस्तेमाल होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News