मां को देखकर गांधी जी ने छोड़ी लाठी, नेहरू भी रह गए हैरान, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 29, 2019 - 12:43 PM (IST)

केरलः देशभर में इस बार 70वें गणतंत्र दिवस की काफी धूम रही। स्कूल में गणतंत्र दिवस पर हुए कार्यक्रमों में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं केरल के भी एक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर प्ले हुआ। यह प्ले सोश मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल दो छोटे बच्चों के इस प्ले की काफी चर्चा हो रही है। स्टेज पर दो बच्चे दिख रहे हैं जिनमें से एक छोटा बच्चा महात्मा गांधी की वेशभूषा में है तो दूसरा पंडित नेहरू की। धोती पहने और हाथ में लाठी पकड़े खड़ा बच्चा नन्हे महात्मा गांधी के रूप में बड़ा क्यूट लग रहा था। वो जैसे ही स्टेज पर आया तो खेलने लग गया।

बैकग्राउंड में 'रघुपति राघव राजा राम' गया जा रहा था कि अचानक बच्चे का ध्यान स्टेज के नीचे बैठी अपनी मां की तरफ चला गया। मां को देखकर नन्हे गांधी ने लाठी नीचे रख दी और अपनी मां की तरफ देखकर मुस्कुराने लग गया। बच्चा बार-बार स्टेज से नीचे उतरने की कोशिश करने लगा, उसकी मां ने उसे स्टेज छोड़ने के लिए कई बार रोका। वहीं नन्हे गांधी की इस नटखटता को देखकर पंडित नेहरू बना बच्चा हैरानी के साथ मंद-मंद मुस्कुराता रहा। जब बच्चा स्टेज से नीचे उतरने से नहीं माना तो प्ले रोकर कर पर्दा गिरा दिया गया। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों इसे शेयर भी कर चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News