गांधीवादी पी गोपीनाथन नायर का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
punjabkesari.in Wednesday, Jul 06, 2022 - 01:42 AM (IST)

तिरुवनंतपुरमः गांधीवादी विचारक, स्वतंत्रता सेनानी और पद्म श्री से सम्मानित पी गोपीनाथन नायर का मंगलवार को यहां एक निजी अस्पताल में आयु संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया। उनके परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। नायर 100 वर्ष के थे।
गांधीवादी विचारों और मूल्यों के लिए प्रसिद्ध नायर कई दशकों से इस दक्षिणी राज्य के सामाजिक-सांस्कृतिक परिदृश्य में मौजूदगी रखते थे। उन्हें भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने के लिए जेल में भी डाला गया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों से पहले राष्ट्रीय राजधानी में जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया
