Harish Rana's Funeral : 13 साल की जंग के बाद थम गई सांसें… आज होगा हरीश राणा का अंतिम संस्कार, गम में डूबा पूरा इलाका

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 06:39 AM (IST)

नई दिल्लीः 32 वर्षीय हरीश राणा ने लंबी बीमारी से 13 साल तक लड़ने के बाद मंगलवार को AIIMS Delhi में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरी सोसायटी में शोक का माहौल है।

बुधवार सुबह होगा अंतिम संस्कार

हरीश राणा का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह 9 बजे ग्रीन पार्क श्मशान घाट में होगा। इसकी जानकारी परिवार ने सोसायटी के व्हाट्सऐप ग्रुप पर दे दी है। हरीश राणा की मौत की सूचना के बाद से सोसायटी में सन्नाटा पसर गया है। हर कोई गमजदा नजर आ रहा है।

गाजियाबाद में रह रहा था परिवार

हरीश का परिवार गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की राज एम्पायर सोसायटी में रह रहा था। चार साल पहले दिल्ली का घर बेचकर यहां शिफ्ट हुए थे। पिता अशोक राणा, मां निर्मला राणा और भाई आशीष ने 13 साल तक उनकी सेवा की।

इच्छामृत्यु के कारण चर्चा में आए

हरीश राणा देश के उन चुनिंदा मामलों में शामिल रहे, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु (Euthanasia) की अनुमति मिली थी। इस फैसले के बाद उनका मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना था।

पहले गाजियाबाद में था प्लान, फिर बदला फैसला

परिवार पहले गाजियाबाद के हिंडन घाट पर अंतिम संस्कार करना चाहता था, लेकिन मेडिकल कारणों और डॉक्टरों की सलाह के बाद दिल्ली में अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News