भारत का कनेक्टिविटी मिशनः 100 नए हवाई अड्डे और 200 हेलीपैड बनाने की योजना तैयार

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 02:35 PM (IST)

International Desk: भारत (India) सरकार ने देश में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। आने वाले समय में 100 नए हवाई अड्डे और 200 हेलीपैड बनाने की योजना तैयार की गई है, जिससे छोटे शहरों और कस्बों को भी हवाई सेवाओं से जोड़ा जा सके।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  (Narendra Modi) ने  नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Noida International Airport) के उद्घाटन के दौरान बताया कि 2014 में देश में 74 एयरपोर्ट थे, जो अब बढ़कर 160 से ज्यादा हो गए हैं।

 

यह नया एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के Gautam Buddh Nagar जिले के जेवर में बनाया गया है। इस परियोजना की लागत करीब 1.2 अरब डॉलर है और पहले चरण में यह हर साल लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों को संभाल सकेगा। पूरा होने के बाद यह भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनेगा, जिसमें 6 रनवे होंगे और यह करीब 7,200 एकड़ में फैला होगा।

 

यहां हर 2 मिनट में एक उड़ान की सुविधा होने की उम्मीद है, जिससे उत्तर भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।इस परियोजना में Zurich Airport International AG निवेशक के रूप में शामिल है। सरकार का मानना है कि इस तरह के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News