प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत, 4 झुलसे

punjabkesari.in Monday, Apr 30, 2018 - 03:18 PM (IST)

मध्य प्रदेश : छिंदवाड़ा जिले के सातनुर गांव में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो मजदूर जिंदा जल गए जबकि चार लोग बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की स्थिति स्थिर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर फटने की वजह से यह हादसा हुआ है। 

इस घटना के बाद कलेक्टर और एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल पर मौजूद पीड़ित परिजनों से अधिकारियों ने बातचीत भी की। हालांकि फैक्ट्री के प्रबंधन की ओर से मृतकों के परिजनों को 15-15 लाख रुपए देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात कहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News