मुंबई के ट्रैफिक जाम में फंसे गडकरी, अपने बनाए फ्लाईओवर पर ही अटकी कार, बोले इसके लिए मैं...

punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2026 - 04:59 AM (IST)

मुंबईः मुंबई में आयोजित 22वें इंडो-अमेरिकन कॉर्पोरेट एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 (22nd Indo-American Corporate Excellence Awards 2026) समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। मुंबई में फ्लाईओवर की स्थिति और ट्रैफिक जाम के कारण वे अपने ही बनाए फ्लाईओवर पर फंस गए और कार्यक्रम में पूरे 1 घंटे देरी से पहुंचे। देर से पहुंचने पर उन्होंने ईमानदारी से माफी मांगी और इस स्थिति के लिए प्रशासनिक व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया।

पुराने फ्लाईओवर बन रहे बाधा, CM फडणवीस को दी नई तकनीक की सलाह

ट्रैफिक जाम के इस अनुभव के बाद केंद्रीय मंत्री गडकरी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सुझाव दिया कि अब तक बनाए गए पुराने फ्लाईओवर भविष्य के यातायात को देखते हुए बाधा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में ट्रैफिक का स्थायी समाधान निकालने के लिए पारंपरिक तरीकों को छोड़कर आधुनिक बहुस्तरीय (Multi-Layered) पुल बनाना ही एकमात्र विकल्प है।

एक ही पिलर पर 3 स्तर के फ्लाईओवर और चौथे पर चलेगी मेट्रो

बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर गडकरी ने पुणे के लिए 50,000 करोड़ रुपये की फ्लाईओवर परियोजनाओं की योजना का उल्लेख किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मलेशिया से मिली नई तकनीक के तहत अब एक ही पिलर (Single Tier) पर पहले, दूसरे और तीसरे स्तर पर फ्लाईओवर बनाए जाएंगे तथा चौथे स्तर पर मेट्रो चलाई जाएगी।

भारत के पास क्षमता, अमेरिका के पास तकनीक

इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (IACC) के मंच से गडकरी ने भारत और अमेरिका के बीच सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास क्षमता है और अमेरिका के पास संसाधन तथा तकनीक है। कृषि और रक्षा जैसे क्षेत्रों में अमेरिकी उद्योगों के साथ सहयोग दोनों देशों के लिए 'विन-विन' स्थिति का निर्माण कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने नवाचार, अनुसंधान और ज्ञान को संपत्ति में बदलने की आवश्यकता पर बल दिया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News