महाराष्ट्र के बीड में कार से 35 लाख रुपये का गांजा जब्त, चालक गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2026 - 11:50 AM (IST)

बीडः महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस ने एक कार में छिपाकर ले जाया जा रहा 35 लाख रुपये मूल्य का 70 किलोग्राम गांजा जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने बुधवार को कार को रोककर उसकी तलाशी ली और इस दौरान वाहन के भीतर बोरियों में छिपाकर रखा गया मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि अमरावती जिले के निवासी 30 वर्षीय चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News