''फ्री कश्मीर और भगवा जलेगा'', JNU में किसने लिखे देश विरोधी नारे?
punjabkesari.in Sunday, Oct 01, 2023 - 04:27 PM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में एक बार फिर से देश विरोधी नारे लिखने की घटना सामने आई है। जेएनयू कैंपस की दीवारों पर भारतीय जनता पार्टी, प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी और कश्मीर को लेकर विवादित नारे लिखे पाए गए हैं। यहीं नहीं कुछ दीवारों पर तो “CAA-NRC” पर क्रॉस के निशाने लगाए गए हैं और “फ्री कश्मीर” जैसे विवादित नारे लिखे गए हैं।
दरअसल, रविवार सुबह JNU के स्कूल ऑफ लैंग्वेज (की दीवारों पर कई विवादित नारे लिखे पाए गए हैं। इनमें ‘भगवा जलेगा’, ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ जैसे विवादित नारे लिखे पाए गए। इसके अलावा, कैंपस की कुछ दीवारों पर “सीएए-एनआरसी” पर क्रॉस के निशान और “फ्री कश्मीर” के भी विवादित स्लोगन लिखे पाए गए। हालांकि इन सबके पीछे किसका हाथ है इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है, मामले में जांच की जा रही है।
JNU में किसने लिखे भारत विरोधी नारे? ‘फ्री कश्मीर और भगवा जलेगा’| JNU Controversy#jnu #jnucampus #delhi #latestnews pic.twitter.com/jygzv4Lxl2
— Punjab Kesari (@punjabkesari) October 1, 2023
जेएनयू देश की टॉप यूनिवर्सिटी होने के साथ-साथ सियासत की नर्सरी भी है। यहां लेफ्ट-राइट से लेकर सेंटर तक के राजनीतिक विचारों का टकराव होता है। यह लड़ाई अक्सर मर्यादा के दायरे को पार करते हुए अराजक मोड़ ले लेती है।
पहले भी सामने आ चुके हैं इस तरह के मामले
बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब जेएनयू में इस तरह के मामला सामने आया है। पिछले साल JNU कैंपस की दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी नारे लिखे गए थे। जेएनयू के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज- II बिल्डिंग में लगे विवादित नारों में लिखा था, “ब्राह्मण कैंपस छोड़ो”, “वहां खून होगा”, “ब्राह्मण भारत छोड़ो” और “ब्राह्मण-बनिया, हम आपके लिए आ रहे हैं!” “हम बदला लेंगे।
- इसी साल फरवरी में छत्रपति शिवाजी महाराज के पोर्ट्रेट को नुकसान पहुंचाया गया था। छात्रों के दो गुटों में हिंसा भी हुई।
- जनवरी 2023 में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर भी जेएनयू में खूब बवाल हुआ।
- नवंबर 2019 में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति खंडित कर दी गई थी। फिर जेएनयू का नाम गलत कारणों से सुर्खियों में आया।
- जेएनयू की दीवारों पर लिखे नारों के बारे में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कुछ नहीं कहा है।