फ्रांस वेबसाइट का बड़ा दावा- राफेल डील में हुआ भ्रष्टाचार, भारतीय बिचौलिये को मिले थे करोड़ों रुपए

punjabkesari.in Monday, Apr 05, 2021 - 11:25 AM (IST)

नेशनल डेस्क: फ्रांस से पिछले महीने तीन और राफेल लड़ाकू विमानों का चौथा जत्था भारत पहुंचा है, जिससे भारतीय बेड़े में राफेल विमानों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। वहीं इसी बीच राफेल लड़ाकू विमान सौदे में एक बार फिर से भ्रष्टाचार का जिन्न बाहर निकल आया है। दरअसल फ्रांस के एक पब्लिकेशन ने इस सौदे में भ्रष्टाचार होने का दावा किया है। पब्लिकेशन ने दावा किया है कि राफेल बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट ने भारत में एक बिचौलिये को 10 लाख यूरो ( 8 करोड़ रुपए से ज्यादा) गिफ्ट के तौर पर दिए। फ्रांसीसी मीडिया के इस खुलासे के बाद एक बार फिर से देश में राफेल डील सवालों के घेरे में आ गई है। 

PunjabKesari

दसॉल्ट ग्रुप के अकाउंट से ट्रांसफर हुए 10 लाख यूरो
फ्रांसीसी मीडिया की खबर के मुताबिक इसका खुलासा तब हुआ जब राफेल की डील पर साइन हो चुके थे और फ्रांस की एंटी करप्शन एजेंसी AFA ने पाया कि दसॉल्ट ग्रुप के अकाउंट से 10 लाख यूरो ‘गिफ्ट टू क्लाइंट्स’ के तौर पर ट्रांसफर हुए थे जो भारत मे किसी को दिए गए। दसॉल्ट ग्रुप ने अपनी सफाई में कहा था कि इन पैसों का इस्तेमाल राफेल लड़ाकू विमान के 50 बड़े 'मॉडल' बनाने में हुआ था लेकिन अभी तक ऐसा कोई मॉडल बना ही नहीं। हालांकि AFA ने इस मामले को अभी प्रोसिक्यूटर के हवाले नहीं किया है। यह राशि तब ट्रांसफर हुई जब राफेल की डील पर साइन हो गए थे।

PunjabKesari

फ्रांसीसी रिपोर्ट का दावा है कि अक्तूबर 2018 में फ्रांस की पब्लिक प्रोसिक्यूशन एजेंसी PNF को राफ़ेल सौदे में गड़बड़ी के लिए अलर्ट मिला था। तभी ऑडिट करवाया गया और यह ‘गिफ्ट टू क्लाइंट्स’ की बात सामने आई। हालांकि दसॉल्ट ग्रुप के पास इन आरोपों का कोई जवाब नहीं था और न ही वो यह बता पाई कि इतनी राशि किसको दी गई है।

PunjabKesari

फिर सवालों के घेरे में राफेल डील
हालांकि रिपोर्ट में जिस भारतीय कंपनी का नाम सामने आया है वो पहले भी काफी विवादों में रही है। बता दें कि जब साल 2016 में भारत सरकार ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की डील की थी तब भी विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाया था और इस डील में बड़ी गलबड़ी की बात कही थी। लेकिन तब सरकार का कहना था कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए राफेल को निशाने पर लिया जा रहा है। खासकर कांग्रेस मे राफेल डील को लोकसभा चुनाव 2019 में मुख्य मुद्दा बनाया था। बता दें कि भारत को साल 2022 में सारे राफेल मिल जाएंगे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News