कांग्रेस का ये प्रत्याशी सबसे अमीर, 716 करोड़ की है संपत्ति, तीसरे नंबर पर BJP प्रत्याशी का नाम

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2024 - 03:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मैदान में उतरे 1625 उम्मीदवारों में से संपत्ति के लिहाज से छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी नकुलनाथ पहले नंबर पर हैं। उन्होंने अपने एफिडेविट में 716 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा किया है जबकि दूसरे दूसरे नंबर पर तामिलनाडु की ईरोड सीट पर चुनाव लड़ रहे ए आई ए डी एम के के अशोक कुमार हैं जिन्होंने 662 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा किया है जबकि तीसरा नंबर तमिलनाडु की शिवगंगा सीट के भाजपा प्रत्याशी देवनाथन यादव का है जिन्होंने 302 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा किया है।

PunjabKesari

एसोसिएशन आफ डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) द्वारा पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 1625 में से 1618 प्रत्याशियों के हलफनामे के आकलन के बाद यह आंकड़े पेश किए गए हैं। ए डी आर द्वारा किए गए विश्लेषण में पहले चरण के कुल प्रत्याशियों में से 450 प्रत्याशी (28 प्रतिशत) करोड़पति हैं जबकि पहले चरण में उतरे उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 4.51 करोड़ रुपए है। ए.आई.ए.डी. एम. के. के 36 प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 35.61 करोड़ रुपए है जबकि ए.डी.एम. के. के 22 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 31. करोड़ रुपए है।

PunjabKesari

कांग्रेस के 56 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 27.79 करोड़, भाजपा के 77 प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 22.37 करोड़, राष्ट्रीय जनता दल के 4 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 8.93 करोड़, समाजवादी पार्टी के 7 प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 6.67 करोड़ और तृणमूल कांग्रेस के 5 उम्मीदवारों की औसत 3.72 करोड़ रुपए है। चुनाव लड़ रहे सबसे ज्यादा 573 ( 35 प्रतिशत प्रत्याशियों की संपत्ति 10 लाख रुपए से नीचे हैं जबकि 436 प्रत्याशी (27 प्रतिशत) ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 10 से लेकर 50 लाख के मध्य है। 277 (17 प्रतिशत) प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 50 लाख से 2 करोड़ के बीच है, 139 ( 9 प्रतिशत) प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 2 से 5 करोड़ के मध्य है जबकि 193 प्रत्याशी (12 प्रतिशत) ऐसे हैं जिनकी सपंति 5 करोड़ रुपए से ज्यादा है। 

PunjabKesari

डी एम के के प्रत्याशी एस जगतरचकन पर 649 करोड़ रुपए का कर्ज
तमिलनाडु की अराकोणम सीट के डी एम के के प्रत्याशी एस जगतरचकन पर सबसे ज्यादा 649 करोड़ रूपए का कर्ज है। तमिलनाडु की शिवगंगा सीट के भाजपा प्रत्याशी देवनाथन यादव पर 98 करोड़ रूपए जबकि महाराष्ट्र की चंद्रपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सुरेश धनकर पर 80 करोड़ रूपए का कर्ज है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Recommended News

Related News