कुलगाम में आर्मी जवानों के साथ बड़ी दुर्घटना, चार घायल

punjabkesari.in Friday, Mar 12, 2021 - 03:24 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर के कुलगाम में एक सड़क दुर्घटना में सेना केचार जवान घायल हो गये। हादसा दमहाल हांजीपोरा के आदिजन गांव में हुआ। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार 9 आरआर पारा के जवानों की गाड़ी डीएच पोरा आदिजन बाईपास के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। गाड़ी एक नाले में जा गिरी और बारिश के कारण लाने में पानी का बहाव भी काफी तेज था। परिणामस्वरूप चार जवान घायल हो गये। उनमें से एक की हाल गंभीर बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार जवानांे को प्राथमिक उपचार के बाद आर्मी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डी एच पोरा की बीएमओ शगुफता सलाम ने बताया कि एक जवान की हाल कुछ खराब थी जबकि बाकी के तीन स्थिर थे। उनकी पहचान मेजर पुष्प राजपूत, कप्तान मल्ला और अनिल दूबे रयाल के तौर पर हुई। चैथे जवान की पहचान बाकी थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News