पूर्व भाजपा नेता का मोदी सरकार पर हमला, बताया दो लोगों की पार्टी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 05, 2018 - 12:02 AM (IST)

अहमदाबादः पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि (अटल बिहारी) वाजपेयी के जमाने से उलट नरेन्द्र मोदी नीत राजग सरकार सिर्फ दो लोगों की सरकार है। वाजपेयी कैबिनेट में वित्त और विदेश मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे सिन्हा ने पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल से मिलने के बाद यह कहा।

PunjabKesari

वाजपेयी और मोदी सरकार के बीच फर्क पूछने पर सिन्हा ने कहा, ‘‘सबसे बड़ा अंतर है कि मेरे वक्त में एक टीम थी। टीम साथ मिलकर काम करती थी। आज कोई टीम नहीं है।’’ मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ओर इशारा करते हुए सिन्हा ने कहा, ‘‘अगर कोई टीम है भी तो उसमें सिर्फ दो लोग हैं।’’ भाजपा की सदस्यता से हाल ही में इस्तीफा देने वाले 79 वर्षीय नेता हाल के वर्षों में मोदी सरकार की जमकर आलोचना करते रहे हैं। ईंधन की बढ़ती कीमतों पर सिन्हा ने आरोप लगाया कि केन्द्र को जनता की परवाह नहीं है।

PunjabKesari

सिन्हा के साथ पटेल से मिलने पहुंचे भाजपा के नाराज सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी मोदी पर चुटकी ली।  यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी का विकास मॉडल 2019 में जनता को लुभाने में असफल रहेगा, उन्होंने कहा, ‘‘वह मॉडल असफल हो चुका है... उन्हें कोई अतिरिक्त समय नहीं मिलने वाला है।’’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News