चीन में रुका ब्रह्मपुत्र का पानी, अरुणाचल में बाढ़ का अलर्ट जारी

punjabkesari.in Saturday, Oct 20, 2018 - 05:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  तिब्बत में भूस्खलन हो जाने के ​कारणअरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी से लगे जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा हैै। जिसे देखते हुए अरूणाचल प्रदेश में सियांग नदी के किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। चीन द्वारा सूचित किये जाने के बाद यह कदम उठाया गया। 
PunjabKesari
जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता (मुख्यालय) गौतम बोरांग ने कहा कि पानी अरूणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले के पासीघाटी में शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पहुंचा। पूर्वाह्न 11 बजे पानी का प्रवाह नियंत्रण में था और खतरे के निशान से नीचे था। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी सियांग जिले के उपायुक्त डी कामदुक और जलसंसाधन विभाग के अधिकारी सियांग नदी में पानी के प्रवाह पर लगातार नजर रख रहे हैं।
PunjabKesari
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनईआरएफ) की टीम पहुंच चुकी है। अधिकारी ने बताया कि पूर्वी सियांग जिले में सियांग नदी के किनारे रहे रहे कई लोगों को ऐहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।वहीं असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने अरुणाचल प्रदेश से सटे सीमांत जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बाढ़ से निपटने के लिए तैयार रहें। जिला प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और सभी अन्य संबंधित विभाग को भी अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए हैं।
PunjabKesari

चीन के दूतावास के प्रवक्ता काउंसेलर जे रोंग ने कहा कि उनके देश ने बुधवार को सुबह मिलिन काउंटी के जियाला गांव में यालुजांगबू नदी में भूस्खलन होने के बाद भारत के साथ आपात सूचना साझा तंत्र को सक्रिय कर दिया है। यालुजांगबू नदी के अरूणाचल प्रदेश में प्रवेश करने पर इसे सियांग नदी और असम में ब्रह्मपुत्र नदी कहा जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News