मुंबई को मिला पहला तैरता हुआ होटल

punjabkesari.in Monday, Mar 13, 2017 - 11:32 AM (IST)

नई दिल्ली : महानगर को पहला तैरता हुआ होटल ‘एबी सेलेस्टियल’ मिला है। जहां अाप बांद्रा-वर्ली समुद्र लिंक को देखते हुए आरामदायक शाम गुजार सकते हैं।महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (एमटीडीसी) ने एक बयान में कहा है कि यह नया होटल बांद्रा-वर्ली समुद्र लिंक के अंतर्गत महाराष्ट्र मैरिटाइम बोर्ड की जेटी पर है। यह विचार डब्ल्यूबी इंटरनैशनल कंसल्टेंट का है जिसे एमडीटीसी और महाराष्ट्र मैरिटाइम बोर्ड के साथ मिलकतर वास्तविक रूप दिया। डब्ल्यूबी इंटरनैशनल, एबी सेलेस्टियल की संस्थापक है। इस लग्जरी तैरते हुए होटल का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल किया। फिलहाल देश में फिलहाल देश में गोवा, कनार्टक, केरल, तमिलनाडू और पुद्दुचेरी में तैरता हुआ होटल है। वहीं वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क, दुबई, हांगकांग और वियतनाम के साईगोन में तैरते हुए रेस्तरां हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News