हज यात्रा शुरू, भारतीय यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब पहुंचा (Video)
punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 07:35 PM (IST)
International Desk: सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि वार्षिक हज यात्रा के तहत भारतीय हज यात्रियों का पहला जत्था शनिवार को सऊदी अरब पहुंच गया। सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में कहा, ''भारतीय हज यात्रियों के पहले जत्थे का मदीना हवाई अड्डे पर भारतीय राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान और महावाणिज्यदूत फहद सूरी तथा हज मंत्रालय के उप मंत्रियों महामहिम प्रोफेसर अब्दुलअजीज ए. वज्जान और महामहिम इंजीनियर अयाद अब्दुल रहमान रहबिनी और अन्य वरिष्ठ सऊदी अधिकारियों ने स्वागत किया।''
Efendimizi misafir eden kutlu belde Medine’ye hoşgeldiniz
— Lamia AYHAN 💫 (@starlamia2) April 18, 2026
Allah’ım haccınızı kabul etsin#mekke #medine #hac #kabe @diyanetbasin https://t.co/z5UqePaLbL
दूतावास ने बताया कि खान ने मदीना हवाई अड्डे पर सुविधाओं का निरीक्षण किया और हज यात्रियों की सहायता कर रहे भारतीय समुदाय के स्वयंसेवकों से मुलाकात की। दूतावास ने सभी भारतीय हज यात्रियों को 'सुचारु, सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध करने वाले हज अनुभव' की शुभकामनाएं दीं। दूतावास ने बताया कि इससे पहले शुक्रवार को खान ने भारतीय हज यात्री कार्यालय और हज क्लिनिक का दौरा किया और हज यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, इस वर्ष हज के लिए कुल 1,75,025 लोगों के सऊदी अरब जाने की उम्मीद है।
