नेपाल बाढ़ के बीच मां-बेटे का हुआ मिलन, गले लगते ही दोनों की आंखों से छलके आंसू, भावुक Video सोशल मीडिया पर वायरल
punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 10:27 PM (IST)
काठमांडू: प्रकृति का प्रलय जब भी आता है, अपने साथ बहुत कुछ बहा ले जाता है और अपनी कुछ निशानियां पीछे छोड़ जाता है। कुछ दिन पहले नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिससे कई परिवार अपनों से अलग हो गए हैं। इसी तबाही के बीच से नेपाल का एक ऐसा भावुक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के दिलों को झकझोर रहा है। यह वीडियो बाढ़ में बिछड़े एक बेटे और उसकी मां के पुनर्मिलन का है।
मां को देखते ही फूट-फूटकर रोया बेटा
वायरल वीडियो की शुरुआत में ही मां और बेटे की मुलाकात का वह भावुक क्षण दिखाई देता है, जिसे देखकर महसूस किया जा सकता है कि इस मिलन के पीछे दोनों ने कितना लंबा संघर्ष किया होगा। बाढ़ के दौरान यह बेटा अपने परिवार से अचानक अलग हो गया था। कई दिनों तक कोई सुराग न मिलने और काफी खोजबीन करने के बाद आखिरकार बेटे के बारे में जानकारी मिली।
जब मां ने इतने दिनों के बाद अपने बेटे को सुरक्षित अपने सामने देखा, तो वह खुद को रोक नहीं पाई। बेटे ने भी मां को देखते ही उन्हें गले लगा लिया और फूट-फूटकर रोने लगा। वीडियो में बेटे का 'मां-मां' कहकर चिल्लाना और मां का उसे बांहों में भींचकर छोड़ने का मन न करना, वहां मौजूद हर शख्स को भावुक कर गया। कुछ ही सेकंड का यह मिलन पूरे वीडियो को बेहद भावुक बना देता है।
खुशी के आँसू...
— Ganesh Godara (@guneshgodara) September 2, 2026
नेपाल बाढ़ के मौत के मुँह से बचकर निकलने के बाद, बेटा और माँ की मुलाकात pic.twitter.com/9YzTzI2FO6
सोशल मीडिया पर उमड़ा यूजर्स का दर्द
इस भावुक वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी इमोशनल हो गए हैं और दिल छू लेने वाली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "बहुत बड़ी बात है भाई मौत के मुंह से वापस निकल आना, ये यादें इन्हें अपनी पूरी जिंदगी भर रहेंगी।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "इतने दिनों बाद एक मुलाकात जरूरी है।"
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
नेपाल बाढ़ की तबाही में बचे इकलौते घर के मालिक का Shocking खुलासा, बताया कैसे ''भगवान शिव ने बचाया''
