कंटेनर जहाज में लगी आग, राहत कार्य में जुटा भारतीय तट रक्षक दल

punjabkesari.in Thursday, Mar 08, 2018 - 05:34 PM (IST)

नेशनल डेस्कः लक्षद्वीप में एक कंटेनर जहाज में आग लग गई है। यह आग लक्षद्वीप में अगट्टी से लगभग 340 समुद्री मील दूर की घटना है। सूत्रों के मुताबिक कंटेनर जहाज में 27 क्रू मेंबर सवार थे। खबर के मुताबिक गुरुवार को जहाज में एक विस्फोट हुआ था जिसके बाद पूरे जहाज में आग लग गई। आग लगने के बाद कंटेनर जहाज पर बचाव कार्य में 23 क्रू मेंबर्स को बचा लिया गया है। चार की तलाश अब भी जारी है।

एक थाईलैंड का नागरिक भी घायल
लक्षद्वीप में कंटेनर ले जा रहे एक जहाज में भीषण आग लग गई। जहाज में आग लगने का कारण गुरुवार को जहाज में हुआ विस्फोट बताया जा रहा है। जहाज पर 27 क्रू मेंबर्स सवार थे, जिनमें से 23 क्रू मेंबर्स को बचा लिया गया है। वहीं 4 की अभी तलाश जारी है। भारतीय तटरक्षक के प्रवक्ता ने बताया कि लापता चारों क्रू मेंबर्स का अभी पता नहीं चल पाया है। इंडियन कॉस्ट गार्ड की ओर से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वहीं शुरुआती जांच में पता चला है कि जहाज की सभी लाइफ बोट खाली हैं, बचाए गए 23 लोगों में से एक थाईलैंड का नागरिक भी है। जिसकी हालात गंभीर बताई गई है। नेवी एमआरसीसी मरीजों को टेलीफोन के जरिए सलाह दी जा रही है।

चार क्रू मेंबर्स अभी लापता
भारतीय तट रक्षक गार्ड के अनुसार, चालक दल के 4 मेंबर अभी लापता हैं और बाकी सभी को बचा लिया गया है। आईसीजी ने बताया है कि सिंगापुर से स्वेज रास्ते पर 330 मीटर लंबे मार्स्क होनाम जहाज में गुरुवार को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद मदद के लिए अभियान चलाया गया। यह जहाज लक्षद्वीप में अगत्ती से लगभग 570 किमी की दूूरी पर था। पीआरओ ने बताया कि तट रक्षक दल बचाव के लिए रात करीब 11ः30 पर मौके पर पहुंचा और चालक दल के 23 लोगों को बचा लिया गया,चार अभी लापता हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News