इफ्तार पार्टी पर विवादित बयान देकर फंसे BJP विधायक, मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Jun 12, 2018 - 01:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क: तेलंगाना के गोशमहल विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी. राजा सिंह लोध के खिलाफ फलकनुमा पुलिस ने धार्मिक भेदभाव फैलाने का मामला दर्ज किया है। लोध पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था जिसके जरिये धार्मिक भेदभाव फैलाने की कोशिश की गयी थी।

धार्मिक भावनाएं भड़काने का लगा आरोप 
फलकनुमा पुलिस ने इस बात की पुष्टि करते हुये बताया कि विधायक ने सोमवार रात फेसबुक पर एक वीडियो डाला था जिसमें उन्होंने कहा था कि वह कभी किसी इफ्तार पार्टी का न तो आयोजन करेंगे और न ही ऐसी किसी पार्टी में शामिल होंगे। पुलिस ने बताया कि लोध के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गयी उनकी टिप्पणियों से रमजान के दौरान सांप्रदायिक सछ्वाव बिगड़ सकता है। 

नेताओं की इफ्तार पार्टी पर उठाए थे सवाल 
भाजपा विधायक ने अन्य नेताओं की इफ्तार पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इन दिनों तेलंगाना के अनेक विधायक सिर पर टोपी लगा कर सेल्फी लेते हुए इफ्तार पार्टी का आयोजन करने में मशगूल हैं। वे सोचते हैं कि अगर उन्हें वोट बैंक की राजनीति करनी है तो उन्हें सबका साथ, सबका विकास के बारे में सोचना होगा। यह उनकी सोच है जो उनके साथ इफ्तार में बैठते हैं वे वोट के भिखारी हैं, मेरी सोच अलग है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News